उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा में 58 प्रतिशत हुआ मतदान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली के सभी मतदाताओं का जताया आभार। बोले गणेश जोशी – 04 जून को देश में बनेगा नया इतिहास*

*उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा में 58 प्रतिशत हुआ मतदान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली के सभी मतदाताओं का जताया आभार। बोले गणेश जोशी – 04 जून को देश में बनेगा नया इतिहास*
 
नई दिल्ली 25 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा में 58 प्रतिशत मतदान हुआ है और वह इसके उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्येक मतदाता का आभार प्रकट किया है। कैबिनेट मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी और कहा कि तेज गर्मी के बाद भी सभी कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से पार्टी के प्रचार के लिए घर-घर जाकर सम्पर्क कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता एक बार पुनः दिल्ली की सभी सातों सीटों पर कमल खिलाने जा रही है।
 
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने यह भी बताया कि वह पिछले 18 दिनों में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा में बतौर प्रवासी प्रभारी का काम देख रहे थे और इस दौरान कुल 09 संगठनात्मक बैठक, 12 नुक्कड़ सभाऐं, 08 जनसभाऐं सहित 02 विधानसभाओं में घर-घर प्रचार के तहत स्टीकर एवं पर्ची वितरण तथा सभी 10 विधानसभाओं में मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए सम्पर्क किया। मंत्री ने कहा जिस लोकसभा का मुझे प्रवासी प्रभारी की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में अन्य लोकसभा क्षेत्र से सबसे अधिक मतदान लगभग 58 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी मनोज बड़े अंतर से विजय होने जा रहे है।
 
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी हैट्रिक लगा रहे हैं। मंत्री गणेश जोशी ने मनोज तिवारी को अपनी ओर से जीत की अग्रिम बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 04 जून को देशवासियों में उत्साह का माहौल होगा क्योंकि जन-जन के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

43 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago