मिस उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे – my uttarakhand news

उत्तराखंडमनोरंजन

Share0

देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से कमल ज्वेलर्स- ब्लेंडर्स प्राइड मिस उत्तराखंड-2024 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस मौके पर मॉडल्स ने अलग -अलग राउंड में कैटवॉक कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से रविवार को हयात सेंट्रिक में मिस उत्तराखंड-2024 का आयोजन किया गया।इस कांटेस्ट में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कांटेस्ट में प्रतिभागियों ने आकर्षक ड्रेसेस पहनी हुई थी। इसमें तीन राउंड का आयोजन हुआ। पहले में मॉडल्स में वेस्टर्न ड्रेसेस जैसे कि लेंथ ड्रेसेज, कॉकटेल वाइब, मटेरियल- सैटिन/सिक्वेंस, अच्छी फिटिंग व डार्क येट येल्लो कलर पहनकर रैम्प वॉक की। छाप की ओर से दूसरे ट्रेडिशनल राउंड में टाई, साड़ी व ट्रेडिशनल गहने पहने हुए मॉडल्स ने कैट वॉक की। तीसरे राउंड में एनआईएफडी की ओर से डिजाइन किए गए गाउन व मैचिंग गहने पहनकर मॉडल्स ने रैम्प वॉक कर अपना जलवा बिखेरा । साथ ही उन्होंने जजेज के सवालों के जवाब भी दिए।इस मौके पर देहरादून सहित हल्द्वानी, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर और आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि प्रतिभागियों की लगातार ग्रूमिंग के बाद ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। बताया कि कांटेस्ट कमल ज्वैलर्स और ब्लेंडर्स प्राइड की ओर से प्रेजेंट किया गया।आयोजकों ने बताया कि हयात सेंट्रिक, न्यू इरा फ़ोटो स्टूडियो और इंस्पिरेशन पीआर की ओर से इवेंट में विशेष सहयोग मिला। कांटेस्ट की पूरी कोरियोग्राफी जेश पुष्कर सोनी और स्टाइलिंग अदिति की ओर से गई। इस मौके पर जजेस की भूमिका में मॉडल एवं बॉलीवुड एक्टर- प्रियंका कंडवाल, विनर ऑफ नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिसिज़ इंडिया वन इन अ मिलियन 2021 एंड सब टाइटल होल्डर ऑफ मिसिज़ बोल्ड एंड ब्यूटीफुल- चांदनी देवगन, मिस उत्तराखंड-2017 एंड मिस दिवा यूनिवर्स फाइनलिस्ट् 2019- शिवांगी शर्मा, कॉउंसिलिंग साइकोलॉजिस्ट- ऐनी सिंह, सीईओ ऑफ मिस एशिऐटिक पेजेन्ट्- अशोक गुलाबानी, और एशियन स्कूल की प्रिंसिपल- रुचि प्रधान दत्ता, मिस उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट, मिस उत्तराखंड-2022 फर्स्ट रनर अप हिमानी रावत, मिस उत्तराखंड-2022 सेकंड रनर अप मान्सी ग्रेवाल, मिस उत्तराखंड-2022 थर्ड रनर अप- राजश्री डोभाल, मिस उत्तराखंड-2022 फोर्थ रनर अप- खुशी कुठाल, और रेडियो जॉकी- अखिल जोशी रहे ।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

40 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago