Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में युवक की हत्या पर बवाल, कांग्रेस नेता समेत 6 पर मुकदमा; फायरिंग और लूट का भी आरोप – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)रुद्रपुर : उत्तराखंड के कुमाऊं में उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में आलिम हत्याकांड का मामला तूल पकड़ गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जाधारी सरवरयार खान समेत छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर यह साजिश रची गई थी। पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर पर फायरिंग और लूट की भी जांच शुरू कर दी है।मृतक आलिम की बहन मीना ने अलग तहरीर देकर 14 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों पर उसके घर के बाहर फायरिंग करने और सात हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पंचायत चुनाव की रंजिश बनी वजहमृतक के भाई समी पुत्र अकरम खान ने बताया कि ग्राम दरऊ के प्रधान पद पर उसकी चाची नाजिया की जीत से सरवरयार खान और उनके समर्थक रेहान, साजिद नाराज़ थे। तभी से वे परिवार के खिलाफ रंजिश रखने लगे थे। आरोप है कि इसी दुश्मनी के चलते आलिम की हत्या की साजिश रची गई। किच्छा पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है और इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

41 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago