Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड मानसून सत्र में भाजपा विधायकों ने अपनी सरकार को घेरा, सवालों की लंबी लिस्ट ने किया हैरान – Uttarakhand

In the Uttarakhand monsoon session, BJP MLAs surrounded their government, surprised by the long list of questionsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्षी दल कांग्रेस की सुस्ती साफ नजर आई। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के विधायकों ने अपनी ही सरकार को सवालों की झड़ी लगाकर घेरा। सवालों की लंबी लिस्ट ने सरकार को हैरान कर दिया। विधानसभा सचिवालय के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा विधायकों ने 87 सवाल पूछे, वहीं कांग्रेस ने सिर्फ 14 सवालों के साथ पीछे रह गई।भाजपा विधायकों ने दागे 87 सवालपुष्कर सिंह धामी सरकार से सवाल पूछने पर कांग्रेस विधानसभा सदन के भीतर भी पीछे है। मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों की ओर से लगाए गए सवालों की संख्या से यह साबित भी हो रहा है। मानसून सत्र के पहले दिन के सवालों में भाजपा विधायकों के सवालों की संख्या 87 है तो कांग्रेस के विधायकों के सवालों की संख्या केवल 14 ही थी।अपने विधायकों के सवालों से हैरान धामी सरकारविधानसभा सचिवालय की ओर से मीडिया को उपलब्ध कराए गए प्रश्नोत्तरी के पुलिंदे को देखकर सभी हैरान थे। कांग्रेस विधायक सदन के भीतर जितने आक्रामक नजर आ रहे थे, सरकार को सवालों के जरिए घेरने में उतने ही सुस्त। भाजपा विधायकों में भी सबसे ज्यादा सवाल धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार के हैं। मंगलवार के प्रश्नकाल में उनके 21 सवाल थे, जबकि महेश जीना के 18 और डॉ. प्रमोद नैनवाल के 13 सवाल थे। इनके अलावा रेनू बिष्ट, विनोद कंडारी, खजानदास, पार्वती दास, सरिता आर्य, फकीरराम टम्टा, आशा नौटियाल और प्रदीप बत्रा ने भी सवाल लगाए थे।कांग्रेस की सुस्तीदूसरी तरफ कांग्रेस से सबसे ज्यादा आठ सवाल विधायक मयूख महर के हैं। मयूख के बाद कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भुवन कापड़ी के चार, ममता राकेश के तीन, वीरेंद्र जाती और फुरकान अहमद के दो-दो तथा काजी निजामुद्दीन का एक ही सवाल था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

8 minutes ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

12 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

14 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

33 minutes ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

34 minutes ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

55 minutes ago