चंपावत। लोहाघाट के पाटी क्षेत्र में विवाह के छह दिन बाद नवविवाहिता ज्वैलरी लेकर फरार हो गई। इसका पता चला जब कमरे से पत्नी गायब मिली और जेवर भी नदारद थे। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र भर में चर्चाएं होने लगी। पीड़ित पति की शिकायत के बाद महिला को दिल्ली से बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार पाटी क्षेत्र के एक परिवार में पिछले सप्ताह क्षेत्र के ही परिवार में विवाह हुआ था। विवाह के कुछ दिन बीते थे कि अचानक नवविवाहिता घर से बिना बताए कहीं चली गई। स्वजन ने उन्हें खूब खोजबीन की। उन्हें अनहोनी की आशंका लगी। इसके बाद जब नवविवाहिता के कपड़े और गहने घर में नहीं दिखे, तब उन्हें संदेह हुआ।
फोन करने पर मोबाइल बंद आने लगा। जिसकी शिकायत पुलिस से की। दोनों पक्षों के बातचीत के दौरान पता चला कि वह अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की मध्यस्थता के बाद लड़की का लोकेशन दिल्ली मिली। जिसके बाद उसे बुलवाया गया और दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। वर पक्ष ने अपने समस्त खर्च, जेवर सहित दिलाने की मांग की है।
देहरादून, डॉटर्स डे के अवसर से पहले क्लिनिक प्लस ने मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित…
हरिद्वार में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: शादी के 6 साल बाद कीटनाशक से…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पोखरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )मध्य प्रदेश में अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूली…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से 25 सितंबर को गौचर…
देहरादून, 24 सितंबर। देहरादून वॉरियर्स ने शानदार गेंदबाजी और आखिरी ओवरों में बेहतरीन संयम का…