Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन; मासूम बच्ची की मौत – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर। आरे-द्यांगण बाईपास क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को रेस्क्यू किया।
नगर के मजियाखेत निवासी 32 वर्षीय संदीप कुमार तथा उनके भाई 25 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र महेश राम अपने वाहन से नीलेश्वर मंदिर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान आरे-द्यांगण बाईपास से आगे उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चार वर्षीय पूजा भी सवार थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, वन विभाग के फायर वाचर तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद घायलों तथा मासूम बच्ची को खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार वर्षीय पूजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं संदीप कुमार और राहुल कुमार का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

28 minutes ago

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी।…

3 hours ago

Char Dham Yatra 2026: Gangotri to Shut on November 10, Yamunotri and Kedarnath on November 11 | Uttarakhand News Network

The winter closure schedule for the Char Dham temples in Uttarakhand for the 2026 pilgrimage…

5 hours ago