Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल में कैंची धाम मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 6 घायल, टैक्सी चालक की दम घुटने से मौत – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। नैनीताल जनपद में सोमवार को दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाएं सामने आईं। एक ओर कैंची धाम मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए, वहीं दूसरी ओर ठंड से बचने के लिए वाहन के भीतर अंगीठी जलाना एक टैक्सी चालक के लिए जानलेवा साबित हुआ।
कैंची धाम मार्ग पर दो वाहनों की टक्करकालाढूंगी–नैनीताल बजून मार्ग पर कैंची धाम जा रहे दो चौपहिया वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान पुष्पलता, निवासी नलीफ तोशी, झारखंड के रूप में हुई है। वह अपने मंगेतर राकेश के साथ कैंची धाम जा रही थीं। राकेश उत्तराखंड के भिकियासैंण में एक निजी बैंक में मैनेजर हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड निवासी परिवार का वाहन सड़क किनारे इसलिए रोका गया था क्योंकि एक महिला यात्री को उल्टी आने लगी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने नियंत्रण खो दिया और खड़े वाहन को टक्कर मार दी।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिखाई तत्परता
हादसे के समय मौके से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता पवन जाटव और प्रवेश ने घायलों की तुरंत मदद की। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल महिला को राजकीय बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों में एक युवक को चोटें आई हैं, जबकि चार लोगों को मामूली खरोंचें लगी हैं। टक्कर में एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
टैक्सी चालक की दम घुटने से मौत
दूसरी घटना नैनीताल के सुखताल क्षेत्र की है, जहां नोएडा से पर्यटकों को नैनीताल लाए एक टैक्सी चालक की वाहन के भीतर दम घुटने से मौत हो गई।
चालक ने वाहन सुखताल में पार्क किया था और ठंड से बचने के लिए कार के भीतर कोयले की अंगीठी जलाकर कंबल ओढ़कर सो गया।
सुबह साढ़े आठ बजे तक जब चालक नहीं जागा तो पार्किंग कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल हेम चंद्र पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
वाहन का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया और तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मनीष गंधार, निवासी सिरोहा यमुनापार, मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस जांच जारी
दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वाले युवाओं की सराहना की है, वहीं पुलिस ने ठंड के मौसम में वाहन के भीतर अंगीठी या आग जलाने से होने वाले खतरों को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 28 मार्च तक सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य

समय पर किताबें मिलने से पढ़ाई होगी आसान और सुचारु देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था…

2 minutes ago

ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…

45 minutes ago

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…

1 hour ago

11 लाख जुर्माना, 80 लाख की आरसी; पार्षद की पत्नी समेत 3 नामजद, ध्वस्तीकरण के आदेश – myuttarakhandnews.com

मसूरी। मसूरी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल देवलोक के निकट प्रतिधारक दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले…

1 hour ago