Categories: hindiUttarakhand

सोशल मीडिया पर लहरा रहे थे हथियार, उत्तराखंड में 6 तमंचे के साथ 6 युवक गिरफ्तार – Uttarakhand

Weapons were being brandished on social media, 6 youths arrested with 6 pistols in Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड में हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालकर दहशत फैलाना 6 युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ सभी 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह तमंचे और 11 गोलियां बरामद की है। उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने वाले 6 युवकों को छह तमंचों और 11 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, रामनगर पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ अपनी फोटो अपलोड कर क्षेत्र में दहशत कायम कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने शुक्रवार रात को युवकों के ठिकानों पर अलग अलग छापा मारकर छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में अनुज सिंह निवासी चोरपानी, शिव नगर कालोनी, रामनगर, योगेश सागर निवासी लूटाबढ़, रामनगर, अंकुश ग्वाल निवासी नई बस्ती, पूछड़ी रामनगर, राशिद निवासी टाडा मल्लू, रामनगर, सोनू अधिकारी और सूर्य बिष्ट निवासीगण लखनपुर चुंगी, रामनगर शामिल हैं।आरोपियों में अनुज सिंह, योगेश सागर और अंकुश ग्वाल का आपराधिक इतिहास है। अनुज सिंह और योगेश सागर पर तीन तीन मुकदमे दर्ज हैं जबकि अंकुश पर दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। योगेश सागर के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है।आरोपियों के पास से पुलिस ने छह अवैध तमंचे और 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करना चाहते थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत…

30 minutes ago

CBSE Capacity Building Prog held at Asian School

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: The Asian School, Dehradun, hosted a two-day CBSE…

43 minutes ago

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

देहरादून/नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’…

51 minutes ago

Directives issued for monitoring & survey of Crop Damage caused by rainfall

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: Taking note of the damage caused to farmers’…

54 minutes ago

देहरादून के देवकी कॉम्प्लेक्स में दुकान में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार सुबह एक दुकान…

1 hour ago