Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड के पहाड़ों पर दिल दहलाने वाला कांड, मां ने अपनी बेटी ही को उतारा मौत के घाट; सुनने वाला हर कोई सन्‍न – Uttarakhand

A heartbreaking incident in the mountains of Uttarakhand, a mother killed her own daughter; everyone who heard it was stunnedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Mother Killed Daughter: कूणा पंचायत के खेड़ा रगवाड़ के पास टोंस नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिले छात्रा के शव के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उसका शव नदी किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने घटना के करीब सात माह बाद अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की है।  थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि इस मामले में मृतका की मां रीना और उसके सौतेले पिता पप्पू निवासी रगवाड़ समेत अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मृतका के पिता ने अदालत में अर्जी दी थी। आरोप लगाया था कि बेटी की हत्या उसकी मां ने ही सौतेले पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर की। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।घटना 4 जून 2024 की है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैंद्रथ में कक्षा 10वीं की छात्रा राधिका कूणा पंचायत के खेड़ा रगवाड़ में अपनी नानी के घर रहती थी। यहां उसकी मां और सौतेला पिता भी साथ रहते थे। छात्रा के पिता जगत सिंह उत्तरकाशी के मोरी-नेटवाड़ क्षेत्र में रहते हैं। नानी के घर रह रही बेटी की पढ़ाई का खर्च पिता जगत सिंह उठा रहे थे।पिता ने की थी शिकायत, पुलिस ने नहीं की कार्रवाईबेटी की हत्या की आशंका के चलते पिता ने पूर्व में थाना पुलिस से शिकायत की थी पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पिता ने न्यायालय की शरण ली। 4 जून की सुबह जगत सिंह की पुत्री राधिका बकरी चराने के लिए रगवाड़ के पास जंगल में गई थी। दोपहर तक छात्रा के वापस न लौटने से तलाश की गई।उसका शव टोंस नदी किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जिस जगह छात्रा का शव मिला, वहां फंदा उसके कुर्ते को फाड़ कर लगाया गया था। घटना स्थल के पास स्थित एक पत्थर पर उसके जूते व गले की चेन बरामद की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता जगत सिंह ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।छात्रा की मौत को आत्महत्या मान रही थी पुलिसपुलिस ने इस मामले को आत्महत्या बताया था। इसके बाद पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिता का कहना है घटना के दिन सुबह पांच बजे उसकी पहली पत्नी एवं छात्रा की मां आरोपित रीना ने उसे फोन कर सूचना दी थी कि उसकी पुत्री किसी अन्य से फोन पर बातचीत करती है।इस बात को लेकर महिला और उसके सौतेले पिता ने राधिका की पिटाई की थी। इसके कुछ देर बाद करीब सुबह नौ बजे रीना ने दोबारा पिता जगत सिंह को राधिका के आत्महत्या करने की सूचना दी। मगर पिता को साजिश के तहत बेटी की हत्या का संदेह हुआ।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

15 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

21 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago