Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव, मिली अर्द्धसैनिक बल की 65 कंपनियां – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून : Lok Sabha Election 2024: प्रदेश में लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए अर्द्धसैनिक बल की 65 कंपनी और तीन राज्यों के 14000 होमगार्ड मिले हैं। जिसमें अर्द्धसैनिक बल की कुछ कंपनियां उत्तराखंड पहुंच चुकी हैं, जबकि कुछ चुनाव से एक या दो दिन पहले पहुंच जाएंगी। वहीं, जल्द उत्तर प्रदेश, हिमाचल व दिल्ली से 14000 होमगार्ड आएंगे, जबकि इस बार अभी तक राजस्थान से होमगार्ड देने की अनुमति नहीं मिल पाई है।उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होने हैं। प्रदेश में इस बार 1365 संवेदनशील, जबकि 809 अति संवेदनशील बूथ हैं। जिन पर सुरक्षा की दृष्टि से अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जानी है। ऐसे में पुलिस विभाग की ओर से 125 कंपनियां अर्द्धसैनिक बल व 25000 होमगार्ड के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन अब तक अर्द्धसैनिक बलों की 65 कंपनियां ही मिल पाई हैं।इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस के 25 हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, छह हजार होमगार्ड स्वयंसेवक, पीआरडी जवान भी चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे। प्रवक्ता पुलिस मुख्यालय व पुलिस महानिरीक्षक पुलिस आधुनिकीकरण नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि बाहरी राज्यों से अर्धसैनिक बल व होमगार्ड स्वयंसेवक मिल चुके हैं। बाकी रहते अर्द्धसैनिक बल व होमगार्ड स्वयंसेवकों भेजने के लिए भी पत्र लिखा गया है।प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने निकाला फ्लैग मार्चलोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को थाना प्रेमनगर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल एसएसबी के साथ थाना प्रेमनगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च ठाकुरपुर, लक्ष्मीपुर, राणा चौक, श्यामपुर, केहरीगांव, सैनिक कालोनी, स्पेशल विंग, विंग नंबर-छह, सात, त्यागी मार्केट, दशहरा ग्राउंड आदि स्थानों पर मिश्रित आबादी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया। साथ ही आमजन से चुनाव में निर्भीक व निष्पक्ष होकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। साथ ही आचार संहिता का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago