श्रीनगर में घर के आंगन से सात साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, बुरे हाल में मिली मासूम बच्ची, इलाज जारी
श्रीकोट गंगनाली में घर के आंगन में खेल रही मासूम को आंगन से उठा ले गया गुलदार, आंगन से 100 मीटर दूर बेहोश हालत में मिली 7 वर्षीय मासूम, अस्पताल में चल रहा उपचार।
पौड़ी जिले के श्रीनगर श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र करीब 8 बजे एक मासूम को गुलदार घर के आंगन से घसीटकर ले गया 7 वर्षीय मासूम सिया को खोजने के प्रयास किए गए तो मासूम घटनास्थल से 100 मीटर दूर झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिली, इस घटना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई, मासूम पर गुलदार ने हमला किया जिस पर मासूम का उपचार बेस अस्पताल में डॉक्टर्स कर रहे हैं
इस घटना पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अस्पताल प्रशासन से बच्चे को उचित इलाज देने के निर्देश दिए हैं और वन विभाग और प्रशासन को घटना का संज्ञान लेने के निर्देश दिए जिस पर मौके के लिए प्रशासन और वन विभाग की टीम रवाना हो गई है, वन विभाग के खिलाफ लोगो ने आक्रोश जाहिर किया है संजय फौजी ने मासूम को तत्परता दिखकर अस्पताल पहुंचाया।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…