Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में लाखों की लूट-डकैती करने वाले पुलिसकर्मी अब्दुल रहमान, इकरार और सालम समेत 7 गिरफ्तार – Uttarakhand

Policemen Abdul Rehman, Iqrar and Salam along with 7 others arrested for looting lakhs of rupees in Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: क्या पुलिस और सुरक्षा बलों में भी एक वर्ग विशेष के आपराधिक प्रवृति के युवकों की घुसपैठ हो रही है ? राजधानी की एक घटना इस ओर इशारा कर रही है। जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सकते में आ गए हैं। मामला प्रॉपर्टी डीलर को सस्ते में डॉलर दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की लूट से जुड़ा हुआ है। मामले में पुलिसकर्मी अब्दुल रहमान, इकरार और सालम की गिरफ्तारी के बाद ये सवाल उठ खड़े हुए हैं।कहा जा रहा है कि देहरादून में जब पुलिस ही ठगी, लूट और डकैती के अपराध करने लग जाए तो कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा? इसका आप अंदाजा लगा सकते हैं। ये चौंकाने वाला मामला देहरादून के थाना प्रेम नगर झाझरा से सामने आया है। यहां सस्ते डॉलर दिलाने के नाम पर प्रोपर्टी कारोबारी से लाखों रुपए लूटकर डकैती की घटना सामने आयी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के कड़े निर्देश पर घटना को अंजाम देने वाले 03 पुलिस कर्मियों सहित 07 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में अभी तीन लोग फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने दो टूक लफ़्ज़ों में कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, अपराध किया तो जेल जाना तय हैं। बताया जा रहा कि लूट-डकैती की पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश के तहत पहले ऋषिकेश के एक प्रोपर्टी डीलर को सस्ते में डॉलर दिलाने के नाम प्रेमनगर के झाझरा क्षेत्र में बुलाया गया और डरा-धमका कर 7 लाख 50 हज़ार रुपये लूटे गए। फिर मारपीट कर पीड़ित व्यापारी को मौके से भगा दिया गया। इस पूरे वारदात को अंजाम देने में 03 पुलिस कर्मी हाल IRB-II के हैं, जो हाल में झाझरा प्रेमनगर इलाकें में तैनात हैं।सस्ते में डॉलर दिलाने के नाम प्रॉपर्टी व्यापारी को प्रेमनगर बुलाकर लूटथाना प्रेमनगर पुलिस के अनुसार, रविवार 02 फरवरी 2025 को वादी (शिकायतकर्ता) यशपाल सिंह असवाल पुत्र अमर सिंह असवाल निवासी आदर्श ग्राम, ऋषिकेश द्वारा थाना प्रेमनगर में लिखित तहरीर दी गई। वादी ने अपनी तहरीर में बताया कि वह प्रॉपर्टी का कार्य करते हैं। कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात कुंदन नेगी निवासी चमोली से हुई थी। कुंदन द्वारा उन्हें बताया गया था कि उनके परिचित राजेश रावत,राजेश चौहान और राजकुमार चौहान, जो मोरी उत्तरकाशी के रहने वाले हैं, उनके पास लगभग 20000/- डॉलर रखे हुए हैं। जिन्हें उसे कम दाम बदलवाना हैं। उक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें विश्वास में लेते हुए उक्त डॉलर का सौदा करीब आठ लाख रुपए में तय कराया। इसके बाद 31 जनवरी 2025 को कुंदन नेगी के कहने पर वह डॉलर का सौदा करने 07 लाख 50 हज़ार की रकम लेकर बालाजी मंदिर झाझरा के पास पहुचे, जहाँ उन्हें राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान सहित एक अन्य व्यक्ति हसीन उर्फ अन्ना मिला।इस बीच सभी लोग आपस में बात करने लगे। इसी दौरान अचानक वहां दो व्यक्ति आ गए जो अपने आप को पुलिस वाला बता रहे थे। उनमें से एक व्यक्ति वर्दी में था, जबकि दूसरा सादे वस्त्र में था। पुलिस वालों ने आते ही शिकायतकर्ता को डरा धमका कर उनके पास रखा रुपए का बैग छीन लिया। इतना ही नहीं इसके बाद उनके साथ मारपीट और गली गलौच करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। इस दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा उन्हें उक्त पैसों में से ढाई लाख रुपए वापस दिए गए। ऐसे में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेम नगर पर मु0अ0स0 25/25 धारा 310(2)/61(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट के रुपये बरामद किये गएघटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल घटना अनावरण करने और घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सख़्त दिशानिर्देश देते हुए थाना प्रेम नगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्र कर घटना में शामिल 03 पुलिसकर्मियों सहित कुल 07 अभियुक्तों को हिरासत मे लिया गया। वही मुकदमें से संबंधित नगद 2 लाख 30 हज़ार की धनराशि भी अभियुक्तों से बरामद की गई। थाना प्रेम नगर प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर रवाना की गई हैं। वही गिरफ्तार आरोपियों से अन्य तरह की पूछताछ जारी हैं।बरामदगी2.30(दो लाख तीस हजार) रुपए नगद500 डॉलर(100 डॉलर के 5 नोट)हिरासत में लिए गए अभियुक्त1-अब्दुल रहमान पुत्र हसरत अली उम्र- 34 वर्ष, निवासी जलालपुर पोस्ट टोडा कल्याणपुर थाना रूड़की हरिद्वार (पुलिस कर्मी)हाल तैनाती-IRB-II झाझरा प्रेमनगर देहरादून .2- सालम पुत्र जाकिर हुसैन उम्र-32 वर्ष (पुलिस कर्मी)निवासी- डोबरी थाना-सहसपुर देहरादूनहाल तैनाती- IRB-II झाझरा प्रेमनगर देहरादून।3- इकरार पुत्र अहकाम अली उम्र- 43 वर्ष, (पुलिस कर्मी)निवासी- नैहनपुर लक्सर हरिद्वारहाल तैनाती- थाना प्रेमनगर देहरादून.4- राजकुमार पुत्र जबर सिंह निवासी जोटाड़ी पोस्ट टीकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र -35 वर्ष.5- राजेश रावत पुत्र गब्बर सिंह निवासी माकुड़ी पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र- 40 वर्ष.6- कुंदन सिंह नेगी पुत्र अमर सिंह नेगी निवासी सुतौ ल थाना नंदा नगर चमोली उम्र- 45 वर्ष.7- राजेश कुमार चौहान पुत्र धूमी चंद्र चौहान निवासी कांडा तहसील अरहाल थाना रोहड़ू जिला शिमला उम्र -59 वर्ष.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

6 minutes ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

28 minutes ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

40 minutes ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

3 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

4 hours ago