Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में चाइनीज मांझे का आतंक, अब तक 35 घायल – Uttarakhand

Terror of Chinese Manjha in Haridwar, 35 injured so farइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: पश्चिम यूपी का चाइनीज मांझे का आतंक उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले हरिद्वार में पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों में 35 युवकों को इस मांझे ने घायल किया है। हालात को देखते हुए प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बैठक की है।हरिद्वार देहरादून हाइवे टू व्हीलर सवारों के लिए सुरक्षित नहीं है। यहां आने जाने वाले सवारों में चाइनीज मांझे का आतंक गहराया हुआ है। एक दिन पहले एक फैक्ट्री में काम करने वाले नरेश नाम का युवक इस मांझे की चपेट में आया जिसकी गर्दन पर गहरे जख्म हो गए, जिला अस्पताल में घायल का इलाज करते हुए डॉक्टरों द्वारा टांके लगाए गए हैं।पिछले कुछ दिनों में 35 दो पहिया सवार इसमें घायल हो चुके हैं। पुलिस ने पिछले एक हफ्ते से इस मांझे का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है किंतु अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पश्चिम यूपी में लूटपाट के उद्देश्य से इस मांझे का प्रयोग अपराधियों द्वारा किया जाता रहा है, धीरे धीरे ये अपराध अब हरिद्वार जिले तक आ पहुंचा है।उधर हरिद्वार में बढ़ती अपराध की घटनाओं पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मुरुगेशन ने समीक्षा की है और अपराधियों के धर पकड़ करने की कार्ययोजना बनाए जाने के लिए आई जी और एसएसपी हरिद्वार को कहा है। एडीजी ने एक विधायक और पूर्व विधायक के बीच चल रहे तनाव पर भी सख्ती बरतने को कहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

57 minutes ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

1 hour ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

2 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

4 hours ago