Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड में हाथी के दांतों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और वन विभाग की टीम ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो हाथी दांत बरामद किए हैं. उत्तराखंड में वन्य जीव अंगों की अवैध तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ एसटीएफ और वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है.ऐसे पकड़े गए हाथी दांत के तस्करन्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर और हरिद्वार जिले की श्यामपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में इन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले गौतम सिंह और चंदन सिंह के रूप में हुई है जबकि एक अन्य आरोपी हरिद्वार के श्यामपुर का रहने वाला है जिसका नाम जितेंद्र सैनी है.उन्होंने आगे कहा कि ये आरोपी लंबे समय से हरिद्वार क्षेत्र में वन्यजीव अंगों की तस्करी कर रहे थे जिसका इनपुट एसटीएफ को मिला था. इसके बाद एसटीएफ की टीम ने गोपनीय रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया. ये तस्कर उस वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए जब ये हाथी दांत को किसी बाहर की पार्टी को बेचने के लिए निकले थे.इस मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ एसपी ने बताया कि संदिग्ध तस्करों के पास से बरामद दोनों दांतों का वजन सात किलो था. उन्होंने कहा कि इससे पहले गौतम सिंह को हत्या के आरोप में और जितेंद्र सैनी को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था. एसटीएफ प्रमुख ने आगे बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने कब और किस जंगल में हाथी का शिकार किया है.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…