हिमाचल में बाढ़ तो उत्तराखंड में फटा बादल, भूस्खलन से गाड़ियां दबीं; घरों को करवाया गया खाली – Himachal myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नई दिल्ली। हिमाचल और उत्तराखंड में वर्षा का दौर जारी है। लाहुल स्पीति व कुल्लू जिला में बाढ़ आने से नुकसान हुआ है। दोनों स्थानों पर 34 घर खाली करवाने पड़े हैं। वहीं, शिमला के पंथाघाटी में भूस्खलन के कारण गाड़ियां मलबे में दब गईं। शनिवार रात लाहुल स्पीति जिला में मयाड़ नाले में बाढ़ आने से पानी और मलबा करपट गांव में घरों तक पहुंच गया।कूल्लू में बढ़ा ब्यास का जलस्तरदूसरी घटना कुल्लू जिले पलचान गांव की है। रविवार सुबह भारी वर्षा के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी ने पलचान गांव का रुख कर लिया, जिससे भारी भूस्खलन होने लगा। देखते ही देखते पानी घरों तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए टीम खाद्य सामग्री व जरूरी सामान लाई थी। अधिकतर लोगों ने टेंट में तो कुछ ने दूसरे गांव में शरण ली है।हिमाचल के इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट10 बीघा भूमि पर सब्जियों की फसल तबाह हो गई है। गांव के स्कूल भवन को भी नुकसान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश में रविवार को कई स्थानों में भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने 29 से 31 जुलाई तक अधिकतर स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। 29 जुलाई को ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर जिलों में आंधी चलने के साथ भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।आदि कैलास मार्ग पर नाहल में बादल फटाउत्तराखंड मे उच्च हिमालयी व्यास घाटी में आदि कैलास मार्ग पर नाहल में बादल फटा है। इससे नाहल नाला ऊफान पर आ गया और कुछ मीटर सड़क बह गई। यहां पर निर्माणाधीन पुल सुरक्षित है। बीआरओ क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम कर रहा है। मार्ग बंद होने से कुटी, ज्योलिंगकोंग का सड़क संपर्क भंग है।उत्तराखंड के पांच जिलों में वर्षा का यलो अलर्टउत्तराखंड में मानसून की वर्षा का दौर कुछ धीमा पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 12 घंटे में देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीवीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच…

7 minutes ago

चिकित्सा शिक्षा का हब बन रहा उत्तराखंड, पांच साल में शुरू हुए तीन नए मेडिकल कॉलेज –

 देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री…

54 minutes ago

पीएनबी ने ‘प्रथम सतत वित्त नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026’ में वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को एक मंच दिया –

  देहरादून -: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, पंजाब नेशनल बैंक…

1 hour ago

वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी! –

देहरादून। वशीकरण और तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों की समस्याएं दूर करने का झांसा देकर ठगी…

2 hours ago

सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

अभिलेखों, शस्त्रों, सीसीटीवी प्रणाली और आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच; पुलिसकर्मियों को जनसेवा और जन-पुलिस…

3 hours ago