Categories: hindiUttarakhand

1 स्टूडेंट पर 7 टीचर फिर भी सभी सब्जेक्ट में फेल, उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट के बाद शिक्षा विभाग का ऐक्शन – Uttarakhand

7 teachers for 1 student but still student fails in all subjects, education department takes action after Uttarakhand board resultsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में नैनीताल के ओखलकांडा स्कूल में सात-सात शिक्षकों के इकलौते छात्र के फेल होने के मामले में सभी शिक्षकों को एडवर्स एंट्री दी जाएगी। स्कूल के वरिष्ठ सहायक को भी एडवर्स एंट्री मिलेगी। स्कूल के प्रधानाचार्य के वित्तीय अधिकार छीनकर निकटवर्ती अटल उत्कृष्ट जीआईसी-पतलोट के प्रधानाचार्य को दे दिए गए हैं।मंगलवार को महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि कुछ समय पहले ‘हिन्दुस्तान’ में खबर प्रकाशित होने के बाद छात्र के फेल होने की नैनीताल के सीईओ गोविंद जायसवाल से जांच कराई गई थी। सीईओ ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। पाया गया है कि स्कूल के सभी शिक्षकों के बीच परस्पर समन्वय का अभाव रहा है।शिक्षक भी शिक्षण अधिगम के प्रति उदासीन रहे हैं। यही वजह है कि कक्षा 6 से 10 तक में पढ़ रहे बाकी 12 बच्चों का शैक्षिक स्तर भी संतोषजनक नहीं है। जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि शिक्षकों की उदासीनता का प्रभाव आगे भी पड सकता है।दसवीं कक्षा के एकमात्र छात्र के फेल होने के मामले में जांच अधिकारी ने कहा कि वह बच्चा पढ़ने लिखने में अत्यधिक कमजोर है। वह लगभग विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की भांति है। शिक्षकों ने स्कूल में पठन पाठन को गंभीरता से नहीं लिया गया है। इसी वजह से छात्र संख्या भी कम है और शैक्षिक स्तर भी कमजोर।महानिदेशक ने बताया कि सीईओ ने प्रधानाचार्य के वित्तीय अधिकार हटा दिए हैं। सीईओ ने सभी शिक्षकों और विभागीय कार्यों में लापरवाही के लिए वरिष्ठ सहायक को शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिये एडवर्स एंट्री देने की सिफारिश की है। उसे लागू किया जा रहा है।महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान ने बताया कि उत्तराखंड के सभी शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में पठन पाठन और अन्य विद्यालयी गतिविधियों में लेशमात्र भी लापरवाही न करें। यदि भविष्य में इस प्रकार का कोई प्रकरण सामने आया तो तो सबंधित शिक्षक, प्रधानाचायों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

4 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

4 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

4 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

4 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

8 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

8 hours ago