Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का औरेंज अलर्ट, 12 मई तक परेशान करेगा मौसम – Uttarakhand

Orange alert for storm, rain and hailstorm in Uttarakhand today, weather will remain troublesome till May 12इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया है कि राज्य के सभी जिलों में आज बारिश होगी. 5 जिलों में अनेक जगह बारिश होगी. 4 जिलों में कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान लगाया है. वहीं 4 जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है.उत्तराखंड में मौसम का औरेंज अलर्ट: मौसम विभाग के डायरेक्टर बिक्रम सिंह ने बताया कि आज और कल के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार आज से 12 मई तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी. 11 और 12 मई को बारिश का फैलाव ज्यादा होगा. खासकर 12 मई को पूरे राज्य में अनेक जगह बारिश होगी. मौसम विभाग के निदेशक ने ये भी कहा कि ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी.मौसम विभाग के निदेशक ने सावधान रहने को कहा: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी. कई पहाड़ी जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि होगी. निदेशक बिक्रम सिंह ने लोगों को सलाह दी है कि जब आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होगी तो उस समय सुरक्षित स्थानों पर रहें. उन्होंने कहा कि आजकल गाड़ गदेरों और नदियों से दूर रहे हैं. इनका जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जो खतरनाक साबित हो सकता है. मौसम विभाग के निदेशक ने कहा कि जो तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं, वो वहां के गिरते तापमान में सुरक्षित रहने के लिए उचित प्रबंध कर लें. मौसम का अपडेट लगातार लेते रहें.उत्तराखंड के बड़े शहरों का तापमान: कई दिनों से हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड में तापमान गिरा है. जिस देहरादून शहर में अप्रैल में गर्मी होने लगी थी, वहां मई के शुरुआती हफ्ते में तापमान नीचे गया है. आज देहरादून का अधिकतम तापमान 27° और न्यूनतम तापमान 18° सेल्सियस है. बारिश के कारण हरिद्वार का तापमान भी गिरा है. यहां अधिकतम तापमान 30°और न्यूनतम तापमान 20° सेल्सियस है. काशीपुर का अधिकतम तापमान 32° और न्यूनतम तापमान 22° सेल्सियस है. रुद्रपुर में तापमान काशीपुर से एक डिग्री ज्यादा अधिकतम 33° और न्यूनतम 23° सेल्सियस है. कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 31° और न्यूनतम तापमान 21° सेल्सियस है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

5 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

5 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

5 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

5 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

9 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

9 hours ago