Categories: hindiUttarakhand

70 विधायकों को निधि से 350 करोड़ के कार्यों पर CM की मुहर, विधानसभाओं में होंगे अलग-अलग काम – Uttarakhand

CM approves works worth Rs 350 crore from funds of 70 MLAs, different works will be done in assembliesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक निधि 70 विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 350 करोड़ मंजूर कर दिए हैं। निर्धारित पांच करोड़ प्रति विधायक की विधायक निधि में से अनुदानवार सामान्य को 78 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 19 और अनुसूचित जनजाति को तीन प्रतिशत के हिसाब से राशि का अनुमोदन दिया गया।मुख्यमंत्री ने पौड़ी विधानसभा के तहत देहलचौरी मोटर मार्ग से चामापानी-धौलकण्डी होते हुए कांडा मंदिर तक मोटर मार्ग के नव निर्माण के लिए 3.71 करोड़, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आरसीसी सेतु के नवनिर्माण के लिए 5.44 करोड़, रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड अगस्तमुनि में खांकरा छातीखाल मोटर मार्ग के एक से पांच किमी में डीबीएम व बीसी से सुदृढ़ीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्य के लिए 4.45 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया।मुख्यमंत्री धामी ने राज्य योजना के तहत केदारनाथ विधानसभा में ऊखीमठ ब्लॉक में पंचकेदार मस्ता मदमहेशवर मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग में झूला पुल के निर्माण के लिए 7.28 करोड़, प्रतापनगर विधानसभा में स्यालगी-जुलाडगांव-डोडक-थापला मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 3.61 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत मानपुर-काशीपुर आवासीय परियोजना में विद्युत आपूर्ति कार्य के लिए 2.18 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

59 minutes ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

1 hour ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

1 hour ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

2 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 hours ago