Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड निवासी संदिग्ध युवक बठिंडा में गिरफ्तार, फोन में मिले संवेदनशील डॉक्यूमेंट, खंगाला जा रहा बैकग्राउंड – Uttarakhand

Suspected youth from Uttarakhand arrested in Bathinda, sensitive documents found in his phone, background being investigatedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)लक्सर: भारत-पाकिस्तान तनाव व सीजफायर के बीच देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. इसी बीच पंजाब के बठिंडा सैन्य छावनी में एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के रोशनी गांव निवासी रकीब बताया गया है, जो पिछले कई वर्षों से बठिंडा सैन्य छावनी में टेलर (दर्जी) का काम कर रहा था. उधर, घटना के सामने आने के बाद हरिद्वार इंटेलिजेंस भी आरोपी के बैकग्राउंड को खंगाल रही है. आरोपी का ट्रैक रिकॉर्ड निकाला जा रहा है. पकड़ा गया आरोपी बीते चार सालों से पंजाब में ही रह रहा था.बता दें कि, पुलिस और खुफिया एजेंसियों को रकीब की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी से जुड़े नंबर और सेना से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज मिले, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के दोनों मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.बठिंडा एसपी सिटी नरिंदर सिंह की ओर से बताया गया है कि, उत्तराखंड के रुड़की (लक्सर) निवासी ये व्यक्ति बठिंडा कैंट में दर्जी का काम करता था. संदिग्ध गतिविधियों के चलते आर्मी पुलिस ने कैंट थाने से रकीब को गिरफ्तार किया है. कैंट थाने में विभिन्न धाराओं के तहत रकीब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उसके फोन में संदिग्ध मोबाइल नंबर मिलने के बाद उनकी जांच हो रही है और फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है.उन्होंने बताया कि, रकीब को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है जिससे पता लगाया जा सके कि रकीब अब तक किन संदिग्ध गतिविधियां में शामिल रहा है.सेना ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा: दरसअल, बठिंडा के थाना कैंट पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी की शिकायत पर रकीब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंपा गया. एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया मामले की जांच कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी कर रहे हैं.पाकिस्तान से कब और कैसे जुड़ा, जांच जारी: सुरक्षा एजेंसियां यह जानने में जुटी हैं कि रकीब किन संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ा है और उसने अब तक क्या-क्या जानकारी साझा की हैं? प्रारंभिक जांच में कई संवेदनशील सूचनाएं लीक होने की आशंका जताई जा रही है.पहले भी सामने आया था ऐसा मामला: इससे पहले 29 अप्रैल को भी बठिंडा सैन्य छावनी से एक अन्य व्यक्ति सुहेल कुम्बर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था. उसे संवेदनशील सूचनाएं दे रहा था. फिलहाल वह भी न्यायिक हिरासत में है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

20 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

45 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago