Advertisement
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय के जयकारों से हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के उमंग में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजस राणा ने ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात समस्त पत्रकारों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान गाया।
अपने संबोधन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने देश की उन्नति और पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रेस क्लब की कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, संप्रेक्षक मनोज सिंह जयाड़ा, कार्यकारिणी सदस्य मौ. फहीम ‘तन्हा’, मंगेश कुमार, के साथ ही पूर्व महामंत्री गिरिधर शर्मा, वरिष्ठ सदस्य एसपी उनियाल, भूपत सिंह बिष्ट, दीपक फरस्वाण, अमित ठाकुर, केएस बिष्ट, राज किशोर तिवारी, संजय नेगी, मंजूल सिंह मांजिला, रूपेश राजपूत, विरेन्द्र सिंह नेगी, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, राहुल ग्रोवर, नवीन जोशी,सूर्य प्रकाश भट्ट प्रेस क्लब कर्मचारी सुबोध भट्ट, धर्मेंद्र, जगदीश, सुरेन्द्र सुधीर व आईटीबीपी से सेवानिवृत इंस्पेटर जयदत्त बहुगुणा आदि उपस्थित थे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…