टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में उत्साह और जोश से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस – my uttarakhand news

Advertisement

ऋषिकेश,: विद्युत क्षेत्र के प्रतिष्ठित पीएसयू, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश तथा देश भर में फैली इसकी सभी परियोजनाओं और यूनिट कार्यालयों में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। यह आयोजन इस संस्थान की राष्ट्र के लिए प्रतिबद्धता, राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को प्रतिबिंबित करता है।
इस अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने टीएचडीसी के सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री विश्नोई ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय बलिदान और अदम्य साहस के लिए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन सेनानियों के योगदान से ही वैश्विक मंच पर राष्ट्र की वर्तमान ऊंचाई की नींव रखी गई है। श्री विश्नोई ने कहा कि हम आज जिस स्वतंत्रता का जश्न मना हैं, वह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के अथक संघर्ष और अटूट प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह हमारी ऐतिहासिक विरासत और हमारी प्रेरणा की स्रोत तो है ही, साथ ही यह हमारी भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन भी करती रहेगी । उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी लक्ष्य “विकसित भारत@2047” को साकार करने में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड परिवार के प्रत्येक सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए कर्मचारियों द्वारा की जा रही निरंतर कड़ी मेहनत, कार्य के प्रति समर्पण और जुनून की सराहना की।
श्री विश्नोई ने बताया कि पूर्व में देश के सबसे बड़े टिहरी बांध के ऐतिहासिक शुभारंभ के साथ ही अब टीएचडीसी जल्द ही देश की सबसे बड़ी 1000 मेगावाट की टिहरी पीएसपी के अतिरिक्त 1320 मेगावाट की खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित करने जा रही है।
उन्होंने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की उल्लेखनीय यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टीएचडीसी अपनी रणनीतिक पहलों और प्रमुख परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के माध्यम से प्रभावशाली विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टीएचडीसी की प्रगति केवल एक कारपोरेट उपलब्धि नहीं है, बल्कि इसका राष्ट्र के बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान है, जिनमें विशेष रूप से ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र शामिल हैं।
श्री विश्नोई ने टीएचडीसी कर्मियों से कहा कि वे ऊर्जा क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं जिससे उनके सामने अनेक चुनौतियां आ सकती है, उन्होंने आग्रह किया कि वे तत्परता से उन चुनौतियों का सामना करें तथा त्वरित निर्णयों के साथ परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं में अब तक प्राप्त की गई प्रगति टीएचडीसी के कर्मचारियों के समर्पण, विशेषज्ञता और धैर्य का जीवंत प्रमाण है जिस पर सभी कर्मचारियों को नाज होना चाहिए। उन्होंने पिछले वर्ष के दौरान टीएचडीसी की परियोजनाओं और यूनिटों में उल्लेखनीय प्रगति के लिए कर्मचारियों की महति भूमिका के लिए मानव संसाधन के क्षेत्र में की गई अनुकूल पहलों की भी सराहना की ।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक), श्री शैलेन्द्र सिंह ने कारपोरेट कार्यालय में राष्ट्र ध्वज फहराया । इस अवसर पर निगम के निदेशक (तकनीकी), श्री भूपेन्द्र गुप्ता तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। श्री सिंह ने सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को संबोधित किया।
इस समारोह का समापन वृक्षारोपण अभियान के साथ किया गया जिसमें टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधकीय अधिकारियों ने पौधरोपण करते हुए हरित भविष्य के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता जाहिर की ।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में स्वतंत्रता दिवस समारोह न केवल अतीत को याद करने का उत्सव बना, बल्कि इसमें राष्ट्र के भावी निर्माण में योगदान देने के लिए निगम की प्रतिबद्धता भी शामिल थी। इस कार्यक्रम का समापन एकता और उद्देश्य की नई भावना के साथ हुआ तथा सभी कर्मचारी और उनके परिवार राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत हुए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

5 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

5 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

5 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

5 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

9 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

9 hours ago