नारायणबगड़ में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 93 मरीजों ने उठाया लाभ* –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
सेवा, सुशासन एवं समर्पण के संकल्प के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लॉक सभागार, नारायणबगड़ में आयोजित बहु-विशेषज्ञ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, जांच और मुफ्त उपचार का लाभ उठाया। शिविर में कुल 93 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
शिविर के दौरान 33 लोगों की रक्तचाप और 33 लाभार्थियों की मधुमेह की स्क्रीनिंग की गई। तीन दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए, जबकि 20 लाभार्थियों की विभिन्न लैब जांच की गई। इसके अलावा 18 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर, दो की स्तन कैंसर और चार लोगों की मुख कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। तीन गर्भवतियों की प्रसवपूर्व जांच की गई तथा छह किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी परामर्श दिया गया। 14 लोगों की क्षय रोग (टीबी) स्क्रीनिंग और एक लाभार्थी का एक्स-रे भी किया गया।
शिविर में 28 लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी तथा 28 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि 24 जुलाई को भी ब्लॉक सभागार, नारायणबगड़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित भट्ट, सर्जन डॉ. भानु शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. फिरोज, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता, डॉ. रिया सहित ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सोबन सिंह नेगी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, प्रयोगशाला तकनीशियन, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…

26 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

3 hours ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

4 hours ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

6 hours ago