जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भारत की आगामी जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों के क्रम में गुरुवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में जनपद चमोली के विभिन्न चार्ज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के 11 चार्ज क्षेत्रों से लगभग 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना हस्तपुस्तिका, ग्राम निर्देशिका तथा नगर निर्देशिका तैयार किए जाने की प्रक्रिया, जनगणना से संबंधित प्रपत्रों के संधारण, अभिलेखों के सत्यापन तथा विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारियों, तहसीलदारों, नगर निकायों एवं विकासखंडों से संबंधित अधिकारियों, उपनिरीक्षकों तथा जनगणना कार्य हेतु तैनात तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के द्वितीय चरण के सफल एवं त्रुटिरहित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की महत्ता बताते हुए कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण तथा नीति निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा जनगणना कार्य से संबंधित तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षण जिला समन्वयक अमित कुमार, जिला समन्वयक नितीश रावत तथा सहायक भूलेख अधिकारी, चमोली द्वारा दिया गया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

1 minute ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

22 minutes ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

23 minutes ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

9 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

11 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

11 hours ago