Categories: hindiUttarakhand

दोस्त के साथ दौड़ रहा था 19 साल का लड़का, अचानक गिरा और हो गई मौत – Uttarakhand

A 19-year-old boy was running with his friend, suddenly fell and diedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)नैनीताल: नैनीताल शहर के अपर माल रोड निवासी एक 19 वर्षीय बीसीए का छात्र बुधवार सुबह दौड़ने के दौरान बेसुध होकर गिर गया। युवक को बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, युवक की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगी।दोस्तों के खेल रहा थानैनीताल के रांची रेंज अपर माल रोड निवासी 19 वर्षीय भूपेंद्र देवली पुत्र नंदन सिंह देवली बुधवार सुबह रोज की तरह अपने दोस्त के साथ दौड़ रहा था। नैनीताल के समीप कैलखन के पास दौड़ने के दौरान वह अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। उसका दोस्त उसे बस में नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. आरुषि गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा।युवक हल्द्वानी के एक कॉलेज से बीसीए कर रहा था। इन दिनों छुट्टी में अपने घर आया था। मृतक के पिता नंदन सिंह देवली वन विभाग में संविदाकर्मी हैं। माता गृहिणी हैं और एक छोटी बहन स्कूल में पढ़ती है।रामनगर के हादसे में युवती की मौतकाशीपुर निवासी मोहित कुमार बुधवार को अपनी दो साली 18 वर्षीय मोहिनी और 14 वर्षीय सलोनी पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी मुरादाबाद को बाइक से गर्जिया मंदिर लेकर आ रहा था। दोपहर एक बजे के हल्दुआ के पास दिल्ली से आ रही पर्यटकों की कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि मोहिनी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल सलोनी और मोहित का काशीपुर में उपचार चल रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

3 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

3 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

3 hours ago

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

6 hours ago