जनपद पौड़ी : बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी की करेन्ट से मौत ! बेटे की सदमे में माँ ने खाया जहर : – myuttarakhandnews.com

पौड़ी :जनपद पौड़ी के नैनीडांडा ब्लॉक ,गाँव खुटीड़ा के अनिल नेगी जो कि बिजली विभाग(उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)में ठेकेदार के अंडर सविंदा कर्मचारी थे ।उनकी 16 जून 2025 को रिखणीखाल क्षेत्र में एक विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान करेंट लगने से मौत हो गयी ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शटडाउन की पुष्टि करने के बाद ही अनिल पोल पर चढ़े थे, लेकिन कुछ समय बाद ही करंट लगने से उनकी मौत हो ।अनिल खम्बे में लगभग 3 घंटे लटके रहे , जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है ।मृतक के परिजन और स्थानीय लोग, कर्मचारी की मौत के बाद, शव को मोर्चरी के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन किया ।
परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई है।मौके पर स्थानीय विधायक महंत दिलीप भी पहुंचे और उन्होंने सीधे सीधे (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में ठेकेदारी प्रथा पर सवाल खड़े किये व (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में चल रहे भ्र्ष्टाचार पर बात की ।अनिल मात्र 27 साल के थे , जवान बेटे की मौत की खबर सुन अनिल की माँ सदमे में आगयी व बेहोश हो गयी ।उसके बाद जब वह होश में आयी तो उन्होंने जहर खा लिया, बताया जा रहा है कि उनका उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा था जहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो आज 19जून 2025 को उनको देहरादून के महंत इन्द्रेश अस्पताल देहरादून में भर्ती करवाया गया है ।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

2 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

2 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

2 hours ago

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

5 hours ago