पुलिस और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़ , रोहित नेगी हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को लगी गोली – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। Encounter Uttarakhand: देहरादून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को लगी गोली। प्रेमनगर थानाक्षेत्र में रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों के साथ मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर में देहरादून पुलिस के साथ मुठभेड़। एक अभियुक्त के दोनों पैरों व एक हाथ में लगी गोली व एक अभियुक्त के दोनों पैरों में लगी गोली, दोनों अभियुक्त गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बीजेपी युवा मोर्चा नेता रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों के साथ गुरुवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर पर आरोपियों को देखा तो पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई संभावित ठिकानों पर छापा मारा था। आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित की गई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी बीच देर रात मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब निवासी प्रधान पट्टी बरला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार निवासी मालैन्डी शामली उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर देखे गए। आरोपियों के भागने पर फायरिंग में दोनों को गोली लगी।बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस जघन्य घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद देहरादून पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर बदमाशों की तलाश में फुल एक्शन मोड में अभियान चलाया गया।1.मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब निवासी प्रधान पट्टी बरला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।2.आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार निवासी मालैन्डी शामली उत्तर प्रदेशघायल दोनों अभियुक्तों को तत्काल उपचार हेतु CHC गुरुकुल नारसन ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों अभियुक्त की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया।जानिए पूरा मामलामंगलवार तड़के प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि मांडूवाला के पीपल चौक पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को उसके साथी ग्राफिक ऐरा अस्पताल ले गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची तो मालूम हुआ कि घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रोहित नेगी के रूप में हुई। नेगी के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि रोहित नेगी के साथ पांच-छह दोस्त पार्टी कर रहे थे। इनमें एक युवती भी शामिल थी। युवती रोहित नेगी के दोस्त की मित्र है। इसी बीच युवती के फोन पर अजहर मलिक का फोन आया। वह उससे झगड़़ा करने लगी। रोहित नेगी ने दोनों की बातें सुनी तो पता चला कि वह अजहर युवती को गंदी गंदी गालियां दे रहा था। इस पर नेगी को भी गुस्सा आया और वह भी अजहर के साथ झगड़ने लगा। जैसे तैसे सभी ने एक दूसरे को समझा बुझाकर शांत किया। कुछ देर बाद सभी वहां से रोहित नेगी की कार में अपने अपने घर की ओर चल दिए। यहां पहले से ही अजहर अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ था। रोहित ने जैसे ही कार रोकी तो अजहर ने कार के सामने शीशे से सटाकर गोली मार दी। यह गोली रोहित के गले में जाकर लगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks