चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए कर्णप्रयाग पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। गौचर मार्केट में नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चला रहा था और उसने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए दो यात्री वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही चौकी गौचर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने आरोपी चालक विनोद कुमार (35 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 5 भटनगर, गौचर थाना कर्णप्रयाग को हिरासत में लेकर चौकी पहुंचाया। मेडिकल परीक्षण में चालक द्वारा अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही संबंधित वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…