देहरादून । कभी-कभी आंकड़े सिर्फ गिनती नहीं होते, वे किसी अनदेखे रहस्य की परत होते हैं। उत्तराखंड में मृत्यु के आंकड़ों में भी ऐसा ही एक रहस्य छिपा है। आंकड़ों को टटोलने पर सच सामने आ जाता है और बताता है कि किस तरह उत्तराखंड में होने वाली प्रत्येक दस मौतों में से छह सांसें पुरुषों की थम रहीं हैं।
एक वर्ष में होने वाली औसतन 58 हजार मौतों में 36 हजार से अधिक पुरुष शामिल हैं, जबकि महिलाओं की संख्या 22 हजार के करीब है। प्रत्येक वर्ष महिलाओं की अपेक्षा करीब 14 हजार अधिक पुरुषों की मृत्यु हो रही है। यह सिर्फ संख्या नहीं बल्कि थकान, जिम्मेदारी, जोखिम और अनदेखियों की एक खामोश कहानी है, जिसकी पुरुष रोज अनसुनी करते हैं।
महिलाओं की अपेक्षा दोगुना अधिक मौतेंस्वास्थ्य विभाग के जन्म-मृत्यु के आंकड़ों को ध्यान से देखें तो पता चलता है कि यह किसी एक उम्र की कहानी नहीं बल्कि जीवन के हर पड़ाव का सच है, 15 से 24 वर्ष में राज्य में पुरुषों की मौतें महिलाओं से दोगुनी हैं, 25 से 34 की उम्र में यह अंतर करीब 2.4 गुना हो जाता है।
वहीं 35 से 44 वर्ष की आयु में यह अंतर लगभग तीन गुना तक दर्ज किया जा रहा है, 45 से 54 की उम्र में भी पुरुषों की मौतें महिलाओं से करीब 2.1 गुना ज्यादा हैं, 55 से 64 वर्ष में यह अंतर लगभग दोगुना है। उम्र बढ़ती है, लेकिन अंतर कम नहीं होता। यहां तक कि 70 वर्ष से ऊपर भी पुरुषों की संख्या महिलाओं से आगे बनी रहती है।
गांव से शहर तक एक ही पैटर्नगांवों की पगडंडियों से लेकर शहरों की सड़कों तक मौत का पैटर्न हर जगह एक जैसा है। वरिष्ठ फिजिशियन डा. एनएस बिष्ट कहते हैं, कई कारक मिलकर यह तस्वीर बना रहे हैं। इस असंतुलन के पीछे जोखिम भरी जीवनशैली, काम का दबाव, तनाव, समय पर इलाज न कराना और छोटी-छोटी लापरवाहियों को वह वजह मानते हैं।
मौत के आंकड़ेआयु वर्ग, पुरुष, महिलाएं, कुल1–14, 265, 259, 52415–24, 1010, 505, 151525–34, 2393, 999, 339235–44,3618, 1341, 495945–54,4928, 2327, 725555–64, 6422, 3473, 989565–69,4156, 2791, 694770, 13091, 10330, 23421कुल, 36232, 22233, 58465मौत के ये आंकड़े भीकुल मौतें: 58,465पुरुष: 36,232महिलाएं: 22,233अंतर: 14,000 ज्यादा पुरुषसबसे ज्यादा मौतें: 70 आयु वर्ग
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…