Categories: hindiUttarakhand

बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और बस की आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)श्रीनगर: टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तीन जून को बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि देवप्रयाग के पास बस और कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की सूचना है. हादसा दोपहर को करीब एक बजे हुआ.प्राथमिक जानकारी के अनुसार टैक्सी कार को रुद्रप्रयाग निवासी भजनलाल पुत्र पंचमूला चला रहा था. बताया जा रहा है कि कार चालक अचानक गलत दिशा में वाहन मोड़ बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैक्सी कार एकदम से रॉन्ग साइड में आ गई, जिससे सामने से आ रही बस से सीधी भिड़ंत हो गई.आर्टिगा टैक्सी में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे, जो इस टक्कर में घायल हो गए. घायलों में दो यात्रियों को फ्रैक्चर हुआ है, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं. सभी घायलों को तत्काल पुलिस की मदद से देवप्रयाग स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है.घायलों की पहचान दिल्ली निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सदस्यों के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड घूमने आए हुए थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे हटवा दिया, जिससे यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका. देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने जानकारी दी कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल भर्ती किया गया. वहीं, मामले की विस्तृत जांच जारी है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

49 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago