Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में शहीद आश्रितों का मुआवजा 5 गुना बढ़ा, अब मिलेगी कितनी रकम – Uttarakhand

Compensation for martyr dependents increased 5 times in Uttarakhand, how much amount will be given nowइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। देश की आन, बान और शान की हिफाजत के लिए प्राणों को बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों के आश्रितों को अब से उत्तराखंड सरकार अनुग्रह अनुदान के रूप में 50 लाख रुपये देगी। सैनिक कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव सुनील सिंह ने सोमवार को इसका आदेश जीओ जारी कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल 26 जुलाई को इसकी घोषणा की थी। अब तक अनुग्रह अनुदान की राशि 10 लाख रुपये थी। अनुग्रह अनुदान की बढ़ी दर बीती 26 जुलाई 2024 से लागू होगी।मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के बाद से वित्त विभाग के स्तर से लगातार नई दर लागू करने की तारीख को लेकर आपत्तियां लगाई जा रही थीं। सैनिक कल्याण और वित्त विभाग के बीच उलझे रहने से यह मामला लंबा खिंच गया था। बीती 16 मई की कैबिनेट बैठक में सीएम ने तिथि का विवाद भी हल कर दिया। सैनिकों से जुड़ा विषय होने की वजह से मुख्यमंत्री स्वयं इस विषय की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे।इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने सैनिकों, शहीदों, शहीद आश्रितों और पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अनुग्रह अनुदान में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया गया है।‘हिन्दुस्तान’ ने उठाया था यह मुद्दाआपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ इस विषय को लगातार प्रमुखता से उठाता रहा है। 12 जुलाई 2024 को ‘हिन्दुस्तान’ ने सबसे पहले इस मुद्दे पर रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए बताया था कि देश को औसतन सर्वाधिक सैनिक देने वाले उत्तराखंड में शहीद आश्रितों के अनुदान राशि कम है। ‘हिन्दुस्तान’ने शहीदों के आश्रितों की अन्य समस्याओं पर भी लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। इनका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस के दिन शहीद आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए चार घोषणाएं की थीं। इनमें केवल अनुग्रह अनुदान के 10 लाख से बढ़कर 50 लाख करने की घोषणा ही बाकी रह गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज वित्त विभाग की औपचारिक स्वीकृति जारी होते ही सैनिक कल्याण विभाग ने भी जीओ जारी कर दिया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago