पर्वतीय समाज को अभद्र गाली व अश्लील टिप्पणी करने वाला आदतन अपराधी विदेश से वापस आते ही हुआ गिरफ्तार : – myuttarakhandnews.com


देहरादून :आज के समय मे शोषलमीडिया एक आसान दरिया हो गया है किसीका अपमान कर बच निकलने का ।साइबर मामलों में वैसे तो कोई तत्प्रता नहीं दिखाई जाती परन्तु देहरादून पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से ले कर 25हज़ार रुपये के इनामी बदमाश को धर दबोचा ।क्या है मामला : जतिन राणा उर्फ खाटूनाम के एक अपराधी ने शोषलमीडिया पर पहाड़ की महिलाओं तथा उत्तराखंड वासियों के खिलाफ अश्लील एवं अभद्र टिप्पणी की ।उसी के संबंध में कोतवाली नगर में धारा 505(2) आईपीस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।जांच में पता चला कि अभियुक्त जतिन राणा उर्फ खाटू के विरुद्ध थाना बसंत विहार एवं थाना राजपुर में भी जानलेवा हमले, मारपीट, बलवा आदि से संबंधित अभियोग पंजीकृत थे, जिसमें ये फरार चल रहा था ।सभी मामलों में उसकी गिरफ्तारी के लिये प्रयास थे ।पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही दबिशों से घबराकर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त देश छोडकर बाहर भाग गया था।इसलिए एसएसपी देहरादून द्वारा इस पर 25 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।दिनांक 17 मई 24 डायरेक्टर इमीग्रेशन Boi Hqrts, East block, 8 Sector -1, RK puram, New Delhi द्वारा मेल के माध्यम से अभियुक्त जतिन राणा उर्फ खाटू के थाईलैण्ड से वापस भारत आने पर उसे डिटेन करने की सूचना देहरादून पुलिस को दी ।सूचना पर देहरादून पुलिस की एक टीम आई0जी0आई0 एयरपोर्ट नई दिल्ली रवाना हुई और अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।नाम पता अभियुक्त :-जतिन चौधरी उर्फ खाटू पुत्र बबीत चौधरी, निवासी ग्राम बहादुरपुर जट, थाना पथरी, जिला हरिद्वार, उम्र 21 वर्षइसका इतिहास :(1) मु0अ0सं0- 186/23, धारा 34/120(बी)/148/ 307 /427/ 504/ 506 आईपीसी, थाना बसंत विहार(2) मु0अ0सं0-304/23, धारा 307/ 504/ 506 /147 /148 आईपीसी, थाना रानीपुर, हरिद्वार(3) मु0अ0सं0-300/23, धारा 307 /504/ 506 आईपीसी, थाना राजपुर, देहरादून(4) मु0अ0सं0-180/24, धारा 505 (2)आईपीसी, थाना कोतवाली नगर,देहरादून

Post Views: 8

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

8 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago