डिप्लोमा फार्मासिस्टों अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर मिलें सीएमओ से फार्मासिस्ट गुस्से में

डिप्लोमा फार्मासिस्टों अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर मिलें सीएमओ से फार्मासिस्ट गुस्से में
 
 
जनपद की लंबित मांगों के सम्बंध में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा देहरादून के जिलाध्यक्ष श्री सी0एम0 राणा, जिला मंत्री श्रीमती उर्मिला द्विवेदी, जनपद कोषाध्यक्ष श्री रामराज बंगारी जी ने आज दिनांक-18 मई 2024 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून से वार्ता की । कालसी ब्लॉक छोड़ कर अन्य किसी भी ब्लॉक में फार्मेसी अधिकारियों का पूर्व कोई वर्षो का चारधाम यात्रा का TA/DA का भुगतान नही हुआ है जिससे जनपद के फार्मेसी अधिकारियों में भारी रोष है। महानिदेशालय द्वारा वर्ष 2022 और 2023 में स्थानान्तरण नीति के आधार पर अन्य जनपदों के दुर्गम क्षेत्रो से सुगम में स्थानांतरण किया गया था। लेकिन जनपद के सुगम में पद रिक्त न होने के कारण कुछ फार्मेसी अधिकारियों की कई महीनों से वेतन नही निकल रही है । कुछ की वेतन मुख्य फार्मेसी अधिकारियों के रिक्त पद के सापेक्ष में निकल रही है। दुर्गम क्षेत्र से सुगम
में स्थानान्तरण होकर आये फार्मेसी अधिकारियों के समायोजन और चारधाम यात्रा ड्यूटी केTA/DA का भुगतान कराने के सम्बन्ध में जनपद संगठन कई बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र दे चुका है । लेकिन अभी तक निराकरण नही हुआ है। संगठन के जिलाध्यक्ष श्री सी0 एम0 राणा ने कहा है कि उपरोक्त मांगों पर अभिलंब निराकरण नही हुआ तो जनपद संगठन आंदोलन करने को विचार कर सकता है ।
 
(सी0 एम0 राणा)
जिलाध्यक्ष
DPA देहरादून

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

33 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

55 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago