Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर…4 लोग घायल; महिला की हालत नाजुक – Uttarakhand

High speed dumper hits e-rickshaw in Uttarakhand… 4 people injured; woman’s condition criticalइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all) सिर्फ एक महीने तक करें बर्दाश्त, बिलकुल भी न खाएं चीनी, बॉडी में आएंगे ऐसे चेंजेज, खुद भी नहीं होगा यकीन – April 11, 2025 हरियाणा में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, तापमान 43 डिग्री के पास, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी – April 11, 2025 हरियाणा में महंगी नहीं होगी जमीनों की रजिस्ट्री, CM ने कलेक्टर रेट में संशोधन से किया इन्कार – April 11, 2025ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी है। हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा किच्छा के आदित्यनाथ चौक पर हुआ है। यहां शुक्रवार को एक डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। हादसे के दौरान ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे। वहीं,डंपर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में महिला का एक हाथ बाजू से कटा और दूसरा हाथ कुचला गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि बाजपुर से बजरी लेकर जा रहे डंपर की चपेट में आने से ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान राजकुमारी (35) पत्नी संजीत निवासी पंजाबी मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 16 किच्छा के रूप में हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। लेकिन महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

3 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

6 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

6 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

6 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

6 hours ago