Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश और तूफान से दो की मौत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी – Uttarakhand

Two killed due to heavy rain and storm in Uttarakhand, Meteorological Department issued warningइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। गुरुवार को कुमाऊं में आकाशीय बिजली गिरने और बोल्डर की चपेट में आकर दो व्यक्तियों की मौत हो गई। गढ़वाल में नदी-गदेरे उफान पर आने से आसपास के क्षेत्रों में लोग घर छोड़ सुरक्षित इलाकों का रुख कर रहे हैं।जगह-जगह भूस्खलन से आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। साथ ही ओलावृष्टि व अंधड़ से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेशभर में भारी बारिश, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने के साथ अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की है।उत्तराखंड में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ से जनजीवन प्रभावित है। कुमाऊं में सुबह खेत पर गए नानकमत्ता के कोंदाखेड़ा निवासी अर्जुन सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह दोपहर में वहीं मृत मिले।स्वजन के मुताबिक बिजली गिरने से उनकी मौत हुई। वहीं, द्वाराहाट ब्लाक के घुने क्षेत्र में वर्षा के बाद पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इसमें लोडर मशीन के चालक झारकुड़ी गांव थाना नूह (हरियाणा) निवासी करतार सिंह पुत्र राम सिंह बोल्डर की चपेट में आ गए और दबकर उनकी मौत हो गई।शाम के समय पटेलनगर-कारगी रोड पर वर्षा के बीच गुजरती कार। जागरणइधर, नैनीताल के समीपवर्ती घटगढ़, खमारी व जलालगांव में अंधड़ से दो आवासीय मकानों व चार गोशालाओं की टिन की छतें उड़ गईं। क्षेत्र में कई जगह मलबे और क्षतिग्रस्त पेड़ों की चपेट में आने से मवेशी भी मारे गए। ओलावृष्टि से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में फल व सब्जी समेत रबी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा।गढ़वाल में रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के विभिन्न हिस्सों में लगातार दूसरे दिन वर्षा-ओलावृष्टि से नुकसान हुआ। भारी वर्षा से केदारघाटी में गदेरे उफान पर आ गए। भीरी में सड़क किनारे खड़ी एक कार गदेरे के तेज बहाव में बह गई। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई मौजूद नहीं था। जबकि, गौरीकुंड हाईवे मलबा आने से अवरुद्ध हो गया।चमोली जिले के नंदप्रयाग में ग्वाई गदेरा उफान पर आने से आसपास के गांवों के लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हुए। पहाड़ से लेकर मैदान तक रात को भारी बारिश दर्ज की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली-पानी समेत संचार सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि व करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चल सकता है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि व कहीं-कहीं अधिकतम 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

4 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

7 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

7 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

7 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

7 hours ago