Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा! गहरी खाई में गिरी कार, इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत – Uttarakhand

Horrible road accident in Uttarakhand! Car falls into a deep ditch, inspector dies a painful deathइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर रविवार को उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब टिहरी जिले के बगधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चला रहे एलआईयू (स्पेशल ब्रांच) सब इंस्पेक्टर अरविंद डंगवाल (45) की मौके पर ही मौत हो गई।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, दोपहर करीब 12:45 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि बगधार क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई है। सूचना मिलने पर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, पुलिस, आपदा प्रबंधन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।मृतक अरविंद डंगवाल टिहरी जिले के अंजनीसैंण गांव के निवासी थे और एलआईयू स्पेशल ब्रांच देहरादून में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वह अपने गांव से देहरादून जा रहे थे और हादसे के वक्त कार में अकेले थे। पुलिस के मुताबिक हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई होगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हादसा ब्रेक फेल होने या किसी अन्य तकनीकी कारण से हुआ। अरविंद डंगवाल की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर से गांव में मातम का माहौल है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

3 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

4 hours ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

4 hours ago