Categories: hindiUttarakhand

Dehradun-Haridwar NH पर रफ्तार का कहर, दो की दर्दनाक मौत, तीन वाहन क्षतिग्रस्त – Uttarakhand

Speed ​​wreaks havoc on Dehradun-Haridwar NH, two killed, three vehicles damagedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार डंपर के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वह अनियंत्रित होकर तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए टोल प्लाजा के पोल से जा टकराया. हादसे में एक कार पूरी तरह से डंपर और पोल के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शवों को वाहन से निकालकर मोर्चरी भिजवाया और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई. डंपर (UK 18 CA 6636) देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा था. लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक डंपर के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वह बेकाबू होकर आगे चल रहे तीन वाहनों से टकरा गया. दो वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक वाहन (UK 07 AF 2506) डंपर और टोल प्लाजा के पोल के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.इस हादसे में वाहन में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान रतनमणि उनियाल (निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव, लेन नंबर 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर, देहरादून) और पंकज कुमार (पुत्र किशोरी लाल पवार) के रूप में हुई है. दोनों मृतक टिहरी जिले के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नियुक्त थे और ड्यूटी के लिए टिहरी जा रहे थे.घटना की सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. हादसे के बाद डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है.डंपर वाहन के दस्तावेजों की जांचहादसे के बाद पुलिस ने डंपर वाहन के दस्तावेजों की जांच कराई. एआरटीओ ऋषिकेश द्वारा की गई जांच में डंपर के सभी दस्तावेज सही पाए गए. इसके अलावा, डंपर में भरी खनन सामग्री के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर की गति बहुत अधिक थी और ब्रेक फेल होने के कारण वह नियंत्रण से बाहर हो गया. एक चश्मदीद ने बताया, “डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह वाहनों को रौंदता हुआ पोल से टकरा गया. क्षतिग्रस्त कार में सवार लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला. इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और वाहनों की नियमित जांच कराने की अपील की है. साथ ही, टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की भी बात कही जा रही है.फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतकों के परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

2 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

3 hours ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

3 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

5 hours ago