Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत – Uttarakhand

Horrible road accident in Uttarakhand: Car falls into deep ditch, 2 people die tragicallyइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)मसूरी: प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी. कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने कार से छलांग लगाकर जान बचाई. सूचना पाकर मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला.घटना की सूचना पर सीओ मसूरी मनोज असवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया. गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रात्रि 1 बजे से सुबह तक जारी रहा. सीओ मसूरी मनोज असवाल ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति ने कार से छलांग लगाकर जान बचाई, जिसने पुलिस को घटना की सूचना दी. कार में सवार अन्य दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है. पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे दोनों युवकों के शव को निकाला गया.मसूरी फायर ऑफिसर धीरज ने बताया कि देर रात से सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण शवों को निकालने में दिक्कतें आई. उन्होंने आगे बताया कि मेजर अंशुमान त्रिखा के द्वारा अपने मोबाइल से सरकारी फोन पर व्हाट्सएप कॉल कर बताया गया कि झड़ीपानी के पास देहरादून की ओर जाते हुए हमारी गाड़ी गिर गई है. अंशुमान ने बताया कि हम लोग देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे, वापस जाते हुए गलोगी पावर हाउस के पास कार्य नियंत्रित होकर खाई में गिर गई. मृतक के नाम सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून है. उन्होंने कहा कि कहा कि हादसे की जांच की जा रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

3 hours ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

6 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

6 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

7 hours ago