Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड है घूमने का प्लान, तो हो जाइए सतर्क, यहां भी हो गई कोरोना की एंट्री, अब तक आए इतने मामले – Uttarakhand

If you are planning to visit Uttarakhand, be cautious, Corona has entered here too, so many cases have been reported so farइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने फिर लोगों के अंदर डर बैठा दिया है. हर दिन किसी न किसी राज्य में नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. देश में अब तक लगभग 1200 एक्टिव केस सामने आ चुके हैं. इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, केरल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के मरीज शामिल हैं. अब इन राज्यों में उत्तराखंड भी शामिल हो चुका है. ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. खास बात यह है कि इन दोनों डॉक्टरों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, यानी वे हाल ही में किसी बाहर के राज्य या देश से नहीं लौटे हैं. इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यह संक्रमण अब स्थानीय स्तर पर फैलने का संकेत हो सकता है. वहीं, देहरादून में भी 3 नए मामले सामने आए है. इससे कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हो गई है.इससे पहले भी ऋषिकेश एम्स की एक महिला डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाई गई थी. वह बेंगलुरु से लौटी थीं और उनका इलाज किया जा रहा है. लगातार डॉक्टरों के संक्रमित होने से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों अलर्ट हो गए हैं. देहरादून में आए 5 मामलों में एक मरीज महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती हैं. जबकि बाकी दो मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. सभी मरीजों की स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है और जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं.स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने की आशंकास्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब संक्रमित लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं होती, तो यह स्थिति गंभीर मानी जाती है. इसका मतलब है कि वायरस अब स्थानीय संपर्कों के जरिए फैल रहा है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है.मास्क पहनना, हाथों को बार-बार धोना और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहना अब पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है. साथ ही, जिन लोगों में हल्के लक्षण भी दिख रहे हैं, उन्हें तुरंत जांच करवाने की अपील की गई है. स्वास्थ्य विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

2 hours ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

5 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

5 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

6 hours ago