देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

देहरादून। जनपद को नशामुक्त बनाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (एनएमबीए) का शुभारंभ किया गया। जिले में 14 से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर बड़े स्तर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत की।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई जाएगी।
सरकारी और कॉर्पोरेट कार्यालयों के साथ ही शासकीय, अर्द्धशासकीय, निगम कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों और फैक्ट्रियों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को भी सामूहिक रूप से शपथ दिलाई जाएगी।
स्थानीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों, नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के माध्यम से नागरिकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी के माध्यम से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज समेत विभिन्न खेल प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं पर्यटन विभाग की ओर से हॉस्टल, होम-स्टे और होटलों में भी अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत ऑनलाइन शपथ लेकर प्रमाणपत्र डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को शपथ कार्यक्रमों के फोटोग्राफ और निर्धारित प्रारूप में संकलित सूचना जिला समाज कल्याण अधिकारी के ई-मेल अथवा व्हाट्सएप नंबर 8126692409 पर तुरंत भेजने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन और सभी संस्थानों से नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा, नगर कर अधिकारी विजय चौहान समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

रुड़की में आज से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, उत्तराखंड और यूपी के युवाओं को मिलेगा मौका – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने का इंतजार कर रहे युवाओं…

4 minutes ago

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1.19 लाख युवाओं के रोजगार की राह आसान – myuttarakhandnews.com

चंपावत। सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक शासन की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

45 minutes ago

उत्तरकाशी में मॉब लिंचिंग: गांववालों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दो बच्चों की मां को भगाने का आरोप – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी; उत्तरकाशी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने…

1 hour ago

उत्तराखंड के इन 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा: मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेश…

2 hours ago

हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

ऑटो चालक का  एक हाथ कटकर हुआ अलग हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में सोमवार को तेज…

2 hours ago