Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: दोस्तों के साथ गोवा निकला था दीपक, रेलवे पटरी पर मिला लहूलुहान शव; मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस – myuttarakhandnews.com

नैनीताल; दोस्तों के साथ गोवा जाने के लिए निकले 35 वर्षीय दीपक नैथवाल की रेलवे पटरी पर लहूलुहान लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात सामने आई है, लेकिन हादसे से ठीक पहले आखिर हुआ क्या था, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
रविवार रात करीब 10:38 बजे डायल-112 पर पुलिस को सूचना मिली कि अमरदीप कॉलोनी-भूरारानी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो पटरी के पास युवक का शव पड़ा था। शरीर से काफी खून निकल रहा था। पास में टूटा हुआ मोबाइल फोन पड़ा मिला, जबकि शव की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मोबाइल में मिले सिम के जरिए परिजनों से संपर्क किया। मृतक की पहचान दीपक नैथवाल पुत्र नंद किशोर, निवासी गढ़ बागेश्वर के रूप में हुई। बताया गया कि दीपक अपने दोस्तों रोहित कठायत, कैलाश और आनंद के साथ गोवा जाने के लिए निकला था।
दोस्त रोहित ने पुलिस को बताया कि सभी दरवाजे के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक दीपक नीचे गिर गया और वे घबरा गए। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोस्त मुरादाबाद पहुंच गए और वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है। सीओ विभव सैनी ने कहा कि मामले में पुलिस हादसे की परिस्थितियों और दोस्तों के बयानों की भी पड़ताल कर रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचा शासन, बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक –

 देहरादून/चम्पावत। उत्तराखण्ड में शासन को दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री…

3 minutes ago

70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत चमोली पुलिस ने नशे की…

15 minutes ago

दरवाजों पर ताले, गलियों में खामोशी… हर रात गाँव की रखवाली करते हैं ग्राम प्रहरी अमर सिंह –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )यात्रा सीजन के दौरान चमोली के घिंघराण गांव के अधिकांश परिवार…

21 minutes ago

गढ़वाल की ऐतिहासिक रामलीला रचेगी नया रिकॉर्ड, पहली बार एक करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी : अभिनव थापर –

  देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) द्वारा पुरानी टिहरी की 1952 से…

27 minutes ago

गढ़वाल की ऐतिहासिक रामलीला रचेगी नया रिकॉर्ड, पहली बार एक करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी : अभिनव थापर –

  देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) द्वारा पुरानी टिहरी की 1952 से…

33 minutes ago