देहरादून। राजधानी देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार सुबह एक दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थित बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार, देवकी कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थित कपड़ों की दुकान में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जल गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
नगर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
जिस क्षेत्र में आग लगी, वह राजधानी देहरादून के व्यस्ततम इलाकों में शामिल है।
Post Views: 3
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…