देहरादून। मसूरी में कुलड़ी कैमल बैक में होटल रिंक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और धुएं से इलाका पट गया। सूचना पर फायर और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की घटना से आसपास दहशत का माहौल है। आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। उत्तराखंड फायर सर्विस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आग नियंत्रण में है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। सुबह करीब 5 बजे लोगों ने होटल से धुआं और आग की लपटों को देखा। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। होटल के नीचे सड़क पर खड़े तीन वाहन भी आग की चपेट में आए गए हैं। कैमल बैक में सड़क पर खड़े वाहनों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर ले जाने में मुश्किल हुई। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल अधिकांश रूप से लकड़ी का बना था। होटल मालिक को खिड़की तोड़कर दमकल कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। होटल में निर्माण कार्य चल रहा था।
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…