लंबे समय के इंतजार के बाद 500 पर्यटकों ने रीवर राफ्टिंग का लिया आनंद





ऋषिकेश। साहसिक खेलों के शौकीनों का इंतजार समाप्त हो गया है। लंबे समय के इंतजार के बाद शनिवार को गंगा में पर्यटकों ने रीवर राफ्टिंग का आनंद लिया। पर्यटकों ने मरीन ड्राइव से शिवपुरी, क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी से नीमबीच तपोवन तक राफ्टिंग का आनंद लिया। उत्तराखंड पर्यटन विभाग से शनिवार सुबह राफ्टिंग के संचालन को हरी झंडी मिली। जिसके बाद पर्यटकों ने गंगा में रीवर राफ्टिंग शुरू की। इस दौरान रीवर राफ्टिंग का संचालन करने से पहले राफ्ट व्यवसायियों ने विधि विधान के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की। उसके बाद पर्यटकों ने भी जय मां गंगे उद्घोष के साथ गंगा में राफ्टिंग का आनंद उठाया। शनिवार शाम चार बजे तक करीब 500 पर्यटकों ने राफ्टिंग की है।
पर्यटन विभाग की टीम ने गंगा में राफ्टिंग शुरू करने के लिए शुक्रवार को मरीन ड्राइव से निम बीच तक निरीक्षण किया था। टीम ने गंगा नदी के जलस्तर को राफ्टिंग के लिए सुरक्षित पाया। टीम ने इसकी रिपोर्ट पर्यटन निदेशालय भेज दी, जिसके बाद निदेशालय से हरी झंडी मिलते ही राफ्टिंग शुरू की दी गई। गंगा नदी में राफ्टिंग के संचालन के लिए पर्यटन विभाग की टीम ने जिला साहसिक खेल अधिकारी खुशहाल सिंह नेगी के नेतृत्व में मरीन ड्राइव से निम बीच तक गंगा का निरीक्षण किया था। गंगा का पानी मटमैला था, लेकिन गंगा के जल का वेग कम होने के कारण टीम ने गंगा नदी में राफ्टिंग संचालन के लिए सही पाया गया।
12 सितंबर को पर्यटन विभाग की टीम ने नदी में राफ्टिंग के लिए मरीन ड्राइव से निम बीच तक निरीक्षण किया था। लेकिन उस दौरान गंगा नदी में पानी मटमैला होने के साथ लकड़ी की डाट बहकर आ रही थी। शुक्रवार को टीम ने दो राफ्ट और पांच सेफ्टी क्याक की मदद से टीम ने 24 किमी गंगा नदी का निरीक्षण किया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

3 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

5 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

11 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago