Categories: hindiUttarakhand

उत्तरकाशी के स्कूल में नाबालिग छात्रा से टीचर ने किया रेप, जांच में 3 महीने की निकली प्रेग्नेंट – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बहुत ही ज्यादा शर्मनाक मामला सामने आया है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में पिछले दो दिन से एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक के इंटर की छात्रा से दुष्कर्म का मामला चर्चा में है। हालांकि अभी तक मामला यह पुलिस तक नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि छात्रा तीन माह की गर्भवती है। जिला अस्पताल में छात्रा के चेकअप के दौरान इस बात का खुलासा हुआ।स्कूल प्रबंधन से लेकर प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ तक इस बात पर जानकारी देने से बच रहे हैं और मामले को दबाने की कोशिश हो रही है। जानकारी मिली है कि स्कूल से आरोपी शिक्षक को हटा दिया गया है। हालांकि, परिजनों की ओर से मामले में किसी प्रकार की प्राथमिकी अभी तक दर्ज नहीं कराई गई है।सूत्रों के अनुसार, बीते 15 मई को जब छात्रा स्कूल प्रांगण में अन्य छात्रों के साथ प्रार्थना सभा में खड़ी थी तो उसे चक्कर आ गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। तब डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि छात्रा तीन माह की गर्भवती है। छानबीन हुई तो पता चला कि निजी स्कूल के शिक्षक ने 12वीं की छात्रा को दुष्कर्म का शिकार बनाकर उसे गर्भवती कर दिया।छात्रा की उम्र 17 साल बताई जा रही है। हालांकि अभी यह जांच का विषय है। पिछले दो दिन से यह मामला तेजी के साथ चर्चा में आया है। स्कूल प्रबंधन मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है और फोन तक नहीं उठाया जा रहा है। बाल विकास उत्तरकाशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, यशोदा बिष्ट कहतीं हैं कि प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ किए गए दुष्कर्म की घटना की जानकारी लोगों से सुनी है।अभी तक कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति उत्तरकाशी, अध्यक्षा पुष्पा चौहान का कहना है कि शुक्रवार शाम को एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसकी चर्चा पूरे शहर में है।इसको लेकर बाल कल्याण समिति के सदस्य स्कूल प्रबंधन से जानकारी जुटाने में लगे हैं। छात्रा के परिजनों और स्कूल प्रबंधन के लोगों से मामले में बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन जानकारी देने से बच रहे हैं। मामले में सीडब्ल्यूसी के सदस्य अपना काम कर रहे हैं और सोमवार को विद्यालय में जाकर इसकी तफ्तीश की जाएगी। आरोपी को कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

51 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

57 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago