Categories: hindiUttarakhand

देहरादून समेत कई जिलों में जमकर हो रही बारिश, भूस्खलन का अलर्ट – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Weather Update:उत्तराखंड में मॉनसून की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. मौसम विभाग की माने तो केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और जून मध्य तक यह उत्तराखंड में भी पहुंच सकता है. इस बीच राज्य के पर्वतीय इलाके में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं. इसके साथ ही नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है. जिसकी वजह से कई जगहों पर कोहराम मचा हुआ है. आलम ये है कि कहीं छत उड़ गई तो कहीं स्कूटी-बाइकें बह गईं. रुद्रप्रयाग का तो आंधी-तूफान और तेज बारिश से बुरा हाल हो गया.कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?मौसम विभाग की माने तो आज उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है. जिसका असर आस-पास के तापमान पर भी दिखाई दे रहा है. इसके अलावा, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. नैनीताल, पौड़ी के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, पहाड़ों पर भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है.कब होगी मॉनसून की एंट्री?अब अगर मॉनसून की बात करें तो आमतौर पर केरल पहुंचने के बाद मॉनसून को उत्तराखंड आने में करीब 20 दिन का समय लगता है. यहां मॉनसून पहुंचने का अनुमानित समय 20 जून माना जाता है. 2021 में भी यहां 13 जून को मॉनसून की एंट्री हुई थी. बीते 16 सालों में 4 बार यहां मॉनसून एक हफ्ते की देरी से पहुंचा. तब यहां जुलाई में मॉनसून सक्रिय हुआ था. 2010, 2012, 2014 और 2017 को छोड़कर हर बार मॉनसून समय पर पहुंचा है. ऐसे में इस बार भी 20 जून के आसपास मॉनसून की एंट्री होगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

2 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

3 hours ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

4 hours ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

4 hours ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

5 hours ago

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

6 hours ago