Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे भाइयों की कार खाई में गिरी; मच गई चीख पुकार – Uttarakhand

A tragic accident in Uttarakhand, the car of the brothers returning from a wedding fell into a ditch; there was a lot of screaming and shoutingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनबाग। बीती रात्रि को नैनबाग-थत्यूड़ अलमस मोटर मार्ग पर थत्यूड़ के समीप अचानक कार नियंत्रण होकर खाई में जा गिरी। कार में दो सगे भाई सवार थे। जिसमे एक की सीएचसी थत्यूड़ में उपाचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई घायल हो गया है।बीती शुक्रवार देर रात को एक शादी समारोह से शामिल होने के बाद वापस घर लौटते समय थत्यूड़ बिजली घर के आगे अल्टो कार अनियंत्रित होने लगभग 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। वाहन में चालक गंभीर सिंह (53) व महावीर सिंह (48) वर्ष पुत्र सबल सिंह निवासी ग्राम नौधर, धनोल्टी, टिहरी गढ़वाल सवार थे। उपचार के दौरान एक भाई की मौतघटना की सूचना मिलने पर थत्यूड़ थाना पुलिस व स्थानीय जनता मौके पर पंहुचे और दोनों घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से सीएचसी थत्यूड़ उपचार के लिए ले गए। जहा महावीर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतक महावीर दुबई में होटल में नौकरी करता था, जो एक सप्ताह पहले ही गांव आया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वाहन गंभीर सिंह चला रहा था।थत्यूड़ थानाध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात को थत्यूड़ के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कौड़िया में कब्रिस्तान के बाहर उपखनिज से भरी टैक्टर-ट्राली से कार से जा टकराई। अनियंत्रित कार सड़क में डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। दुर्घटना में कार चालक बाल-बाल बचा। बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ था। इसी क्रम में पुलिस ने कौड़िया क्षेत्र में अवैध रूप से उपखनिज लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को दबोच लिया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने एक कार को टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर कार सड़क के मध्य में बने डिवाईडर पर जा चढ़ी। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में न तो कार चालक को चोट आई और न ही आसपास से गुजर रहे लोग चोटिल हुए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…

4 minutes ago

त्योहारी सीजन में पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…

10 minutes ago

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए…

23 minutes ago