Categories: hindiUttarakhand

शादी का वादा करके बनाए संबंध, सगाई के बाद प्रेमी ने तोड़ा रिश्ता; देहरादून में बॉयफ्रेंड पर केस – Uttarakhand

Relationship was made by promising marriage, lover broke the relationship after engagement; case filed against boyfriend in Dehradunइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून में कई वर्षों तक युवती के साथ प्रेम प्रसंग में रहे युवक पर दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने का आरोप है। सगाई होने के बाद यह रिश्ता तोड़ा गया। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज मांगने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। बसंत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।बसंत विहार थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि मूलरूप से ऊधमसिंहनगर जिला निवासी युवती ने तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि दून में पढ़ाई के दौरान उसका परिचय विकास कुमार निवासी नयापुल, वेदराम कॉलोनी, फरीदाबाद से हुआ। विकास ने पीड़िता की पढ़ाई में मदद की। इस दौरान पीड़िता से शादी की बात कहते हुए अक्सर शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता का आरोप है कि उसके और विकास के परिवार की सहमति से दोनों का नौ जून 2024 को रिश्ता पक्का हुआ।दहेज नहीं देने पर तोड़ा रिश्ताआरोप है कि रिश्ता होने के बाद दहेज में पांच तोला सोना, चार लाख रुपये नगद और घरेलू सामान मांगा गया। आरोप है कि पीड़िता के परिजन इतना दहेज देने के लिए धन का इंतजाम नहीं कर पाए। बीते दिसंबर माह में विकास के परिवार ने रिश्ता तोड़ लिया। आरोप है कि विकास के पिता सुभाष चंद्र और माता ने पीड़िता के परिवार वालों को फोन पर दहेज न दे पाने की बात कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता के परिजन आरोपी के घर गए तो बताया कि उन्होंने बेटे का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। तब पीड़िता ने महिला आयोग और पुलिस को तहरीर दी। तब मामले बसंत विहार थाने में यह दर्ज किया गया।दुष्कर्म के तीन आरोपियों को नहीं मिली जमानतहरिद्वार में एफटीएससी/अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रमणि राय की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के तीन आरोपियों की जमानत अर्जी ने रद्द कर दी। आरोपी मुनीश, अहसान, अरशद और नसीम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

CS angry over cabinet proposals being forwarded without mandatory signatures of Ministers, Secretaries

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  DEHRADUN, 16 May: Serious questions are once…

2 hours ago

CM interacts with CBSE topper Arina Raghuwansh

my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 16 May: Chief Minister Pushkar…

2 hours ago

Workers’ protest turns violent in Selaqui industrial area, stone- pelting reported

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  DEHRADUN, 16 May: A workers’ protest in the Selaqui industrial area today…

2 hours ago

Manav Utthan Seva Samiti secures Char Dham pilgrims with Rs 10 crore accident insurance

Satpal Maharaj hands over cheques of insurance to CM my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 16…

3 hours ago

St Thomas’ College hosts 110th Annual Speech & Prize Day

my uttarakhand news Bureau  DEHRADUN, 16 May: St Thomas’ College, proudly celebrated its 110th Annual Speech and Prize Day on Saturday, marking one of the…

3 hours ago

Dhami hands over Rs 10 lakh aid to family of Somendra Bohra

my uttarakhand news Bureau CHAMPAWAT, 16 May: Chief Minister Pushkar Singh Dhami has expressed deep sorrow over…

3 hours ago