केदारनाथ मार्ग पर छौड़ी गधेरे के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक यात्री की हुई मौत

मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया 
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान दुखद हादसा हो गया। गौरीकुंड से लगभग एक किलोमीटर आगे छौड़ी गधेरे के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से महाराष्ट्र से आए एक यात्री की मौत हो गई।
पुलिस और जिला प्रशासन की यात्रा मैनेजमेंट फोर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल यात्री को गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय परमेश्वर भीम राव खावाल, निवासी औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।
राज्य में बाढ़ का अलर्टइस बीच मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने राज्य के कई जिलों – अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी – में बाढ़ की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने, लोगों को समय-समय पर चेतावनी देने और सुरक्षा उपायों को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago