Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में नशे के लिए नहीं दिए पैसे, तो मां को मार डाला; पुलिस ने किया गिरफ्तार – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)विकासनगर: उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में घर में जली अवस्था में मृत मिली वृद्धा की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे का पहले मां से नशे के लिए पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में बेटे ने पाठल से वार कर मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने घर में आग लगा दी। जिससे कि यह लगे की आग लगने के कारण मौत हुई हो। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पाठल भी बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। तीन अगस्त को चौकी हरबर्टपुर पुलिस को सूचना मिली की रामबाग में एक घर में आग लग गई है। पुलिस को वहां एक वृद्धा का शव जली अवस्था में मिला। जिसकी शिनाख्त घर के मालिक संजय सिंह राणा ने अपनी पत्नी सुरेशो देवी उर्फ वंदना राणा के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर कार्रवाई की।घटना के बाद से था फरारविकासनगर कोतवाल विनोद सिंह गुसांई ने गुरुवार को बताया घटना के अगले दिन मृतका के पति संजय सिंह राणा ने तहरीर दी थी। बताया कि उसका बेटा मनमोहन सिंह, जो उनके साथ ही रहता था और नशे का आदी था। घटना के बाद से वह घर से फरार है। बताया कि उसका पुत्र अक्सर नशे की पूर्ति के लिए मां से पैसों की मांग करते हुए झगड़ता है।हत्या कर कमरे में लगाई आगउन्होंने शक जाहिर किया कि उनके बेटे ने ही हत्या कर कमरे में आग लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। साथ ही आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सर्विलांस के माध्यम से आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। जिसके बाद आरोपी मनमोहन सिंह पुत्र संजय सिंह राणा निवासी रामबाग हरबर्टपुर को बुधवार देर रात कुल्हाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से घटना के बाद घर से चोरी की गई नकदी बरामद हुई।नशे के लिए पैसे न देने पर मां से झगड़ता था आरोपीचौकी प्रभारी हरबर्टपुर सनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। पूर्व में वह नशा तस्करी और आर्म्स ऐक्ट में जेल जा चुका है। बताया कि वह नशे के लिए अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता था। घटना के दिन भी आरोपी ने अपनी मां से नशे के लिये पैसों की मांग की थी, लेकिन मां ने मना कर दिया और घर से बाहर नहीं जाने दिया। जिससे वह आवेश में आ गया और उसने पहले पाठल से अपनी मां की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को गद्दे में लपेटकर कमरे में आग लगा दी। घटना के बाद वह घर की अलमारी में रखे 30 हजार रुपये तथा एक बैग में अपने कपड़े लेकर अपनी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार देहरादून। जनपद के…

17 minutes ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

38 minutes ago

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

59 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

1 hour ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

1 hour ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

2 hours ago