दून से 20 हजार का इनामी गिरफ्तार, राजस्थान में लूट-अपहरण में था वांटेड – myuttarakhandnews.com

12 साल से फरार 20 हजार का इनामी बदमाश देहरादून से गिरफ्तार, STF ने राजस्थान पुलिस को सौंपा
 
देहरादून, 07 मई 2026। उत्तराखंड एसटीएफ ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान राज्य के 20 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहा था और राजस्थान पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि देहरादून के न्यू वसंत विहार क्षेत्र में रहने वाला देवेश मोर्या नामक व्यक्ति एक सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड की नौकरी कर रहा है। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में वर्ष 2014 में लूट और अपहरण का मुकदमा दर्ज है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर राजस्थान पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
एसटीएफ की विशेष टीम ने गोपनीय इनपुट विकसित कर कैंट थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
 
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम:
जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में आरोपी देवेश मोर्या ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति को एलआईसी एजेंट के नाम पर फोन कर बुलाया था। इसके बाद दोनों ने रिवॉल्वर दिखाकर उसका अपहरण किया और उसी की गाड़ी में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
 
गिरफ्तार आरोपी:
देवेश मोर्या पुत्र नन्द लाल मोर्या
निवासी – 16/18 न्यू वसंत विहार, देहरादून
दर्ज मुकदमा
मु0अ0सं0 88/14
धारा 392, 365 भादवि
थाना कोतवाली बांसवाड़ा, राजस्थान
 
कार्रवाई करने वाली एसटीएफ टीम:
निरीक्षक यादविन्दर सिंह बाजवा
उप निरीक्षक मनोज बेनीवाल
हेड कांस्टेबल सन्देश यादव
कांस्टेबल रवि पंत
कांस्टेबल दीपक चन्द

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

55 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago